अनगड़ा (रांची): थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ी स्थित तोड़ाग गांव में शनिवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की दबकर मौत हो गई. मृतक की पहचान बरवादाग पंचायत के डुमरगढ़ी स्थित तोड़ाग निवासी धर्मदास उरांव (25 वर्ष), पिता- माधो उरांव के रूप में हुई है.
ट्रैक्टर के नीचे दबने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार, धर्मदास उरांव शनिवार को अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना पर अनगड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
