किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से की मुलाकात
झारखंड मिल्क फेडरेशन के किसान प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डीजल की समस्या को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की.
चान्हो.
झारखंड मिल्क फेडरेशन के किसान प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को डीजल की समस्या को लेकर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने बल्क मिल्क सेंटर (बीएमसी) के संचालन के लिए डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को बताया कि स्थानीय पेट्रोल पंपों से पूर्व की तरह बीएमसी संचालकों को डीजल नहीं दिया जा रहा है. जिससे डीजल की कमी के कारण बीएमसी संचालन में काफी परेशानी हो रही है. गांवों में दुग्ध संग्रहण कार्य प्रभावित हो रहा है. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को जल्द से जल्द समस्या बीएमसी संचालकों की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त की ओर से प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराया गया कि दो दिनों के भीतर बीएमसी संचालकों की समस्या का समाधान कर लिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में सुजीत शाही, जावेद अंसारी, भानू महतो, लच्छू उरांव, इरशाद अंसारी, विनोद सिंह सहित अन्य शामिल थे.
चान्हो 1, उपायुक्त से मिलता किसानों का प्रतिनिधिमंडल.B