रांची से अगवा युवक को पटना पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से कराया मुक्त

रांची :पटना की पुलिस ने झारखंड से अगवा किये गये एक व्यवसायी के पुत्र को सकुशल बरामद किया है. बरामद किया गया युवक गढ़वा के व्यवसायी प्रदीप उपाध्याय का पुत्र राहुल उपाध्याय बताया जा रहा है.अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास पुलिस ने 23 साल के राहुल को बरामद किया. पटना के एसएसपी […]

रांची :पटना की पुलिस ने झारखंड से अगवा किये गये एक व्यवसायी के पुत्र को सकुशल बरामद किया है. बरामद किया गया युवक गढ़वा के व्यवसायी प्रदीप उपाध्याय का पुत्र राहुल उपाध्याय बताया जा रहा है.अगमकुआं थाना क्षेत्र के धनुकी मोड़ के पास पुलिस ने 23 साल के राहुल को बरामद किया.

पटना के एसएसपी मनु महाराज के अनुसार अपहरणकर्ता राहुल को लेकर पटना पहुंचे थे और उसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल को बरामद किया. राहुल के पिता प्रदीप उपाध्याय एक व्यवसायी हैं जो गढवा के रंकाभौलिया इलाके में रहते हैं. फिलहाल पुलिस राहुल से पूछताछ कर रही है. पटना पुलिस ने राहुल की बरामदगी की सूचना झारखंड पुलिस और उसके परिवार के लोगों को दे दी है

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल रांची में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह मूल रूप से गढ़वा के गोढ़िया गांव का रहने वाले था और सोमवार से ही अपने कमरे से गायब है. बताया गया है कि परिजनों को उसके अपहरण की सूचना तब मिली, जब एक लड़की नाम के फेसबुक एकाउंट से राहुल को बंधक बनाये जाने की तस्वीर फेसबुक पर डाली गयी. फेसबुक पर यह भी चेतावनी दी गयी है कि यदि कोई इस मामले को लेकर पुलिस के पास गया,तो राहुल को मार दिया जाएगा.

रांची : पत्नी ने कर दी पति की हत्या, बाद में बच्चा लेकर हो गयी फरार

राहुल के परिजनों के अनुसार गांव के ही एक मुहल्ले में रहने वाली एक छात्रा से राहुल का सालों से प्रेम संबंध था, दोनों के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी दी थी, लेकिन लड़की के परिवार वालों की तरफ से राहुल को पूर्व में भी धमकी देकर संबंध खत्म करने को कहा गया था. राहुल के पिता ने कहा कि यदि उसके पुत्र को कुछ होता है, तो इसके लिए पूरी तरह से लड़की के परिवार वाले ही जिम्मेवार होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >