बुलेटप्रूफ गाड़ी से विधायक संजीव सिंह रांची जेल लाये गये

रांची : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को गुरुवार दोपहर 12़ 20 बजे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार) में शिफ्ट किया गया़ भारी सुरक्षा के बीच विधायक कैदी वैन से नहीं अपनी बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी […]

रांची : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के आरोप में धनबाद जेल में बंद झरिया विधायक संजीव सिंह को गुरुवार दोपहर 12़ 20 बजे रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार) में शिफ्ट किया गया़ भारी सुरक्षा के बीच विधायक कैदी वैन से नहीं अपनी बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी से एस्कॉर्ट कर धनबाद से रांची लाये गये. जेल में उनकी डॉक्टरों ने उनकी जांच की. इसके बाद उन्हें जेल में राजनीतिक बंदियों के लिए बनाये गये अपर डिवीजन सेल में रखा गया है़ इस सेल में पूर्व सीएम मधु कोड़ा, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही को रखा गया था़
वर्तमान में अपर डिवीजन सेल में पूर्व खिजरी विधायक सावना लकड़ा रह रहे है़. इस सेल में सामान्य कैदी नहीं पहुंच सकते़ हालांकि, इस कैदी वार्ड में एयरकंडिशंड की व्यवस्था नहीं है़ अधिक गरमी होने पर जेल प्रशासन कूलर उपलब्ध कराता है़
धनबाद जेल में थी खतरे की आशंका
विधायक संजीव सिंह 11 अप्रैल से धनबाद जेल में बंद हैं. खुफिया विभाग ने धनबाद जेल में बंद विधायक पर विरोधियों से खतरे की आशंका जतायी थी. विधायक पर संभावित खतरे की अंदेशा के मद्देनजर डीसी ने उन्हें दूसरे जेल में शिफ्ट करने की अनुशंसा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
MLA

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >