झारखंड : रांची में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरी

रांची. झारखंड के रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अरगोड़ा तालाब रोड स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद और जेवरात की चोरी कर ली. पुलिस के अनुसार करीब 15 हजार नकद और कुछ जेवरात की चोरी हुई है. घटना शुक्रवार दिन की है. घटना की […]

रांची. झारखंड के रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अरगोड़ा तालाब रोड स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरों ने नकद और जेवरात की चोरी कर ली. पुलिस के अनुसार करीब 15 हजार नकद और कुछ जेवरात की चोरी हुई है. घटना शुक्रवार दिन की है.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस उनके फ्लैट में पहुंची और एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की जांच की, लेकिन चोरी करने के बारे में कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस के अनुसार घटना के दौरान घर में कोई नहीं था. चोरी की घटना को अंजाम चोरों ने रेकी करने के बाद दिया है. चारों को इस बात की जानकारी होगी कि फ्लैट में कोई नहीं है.

शशांक शेखर भोक्ता के बगलवाले एक दूसरे फ्लैट में भी चोरी हुई है, लेकिन उस फ्लैट में किसी के नहीं होने की वजह से पुलिस के लिए यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने की चोरी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस को संदेह है कि फ्लैट में पहले से आने-जाने वाले लोगों में किसी ने चोरों को इसकी जानकारी दी होगी कि दोनों फ्लैट में कोई नहीं है. इसके बाद चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >