देर रात बिहार से झारखंड के 32,415 नक्शे रांची लाये गये

रांची : बिहार से झारखंड के नक्शे मंगलवार की रात रांची आ गये हैं. फिलहाल 32415 नक्शे लाये गये हैं. रांची से पटना गयी स्पेशल टीम कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक पर नक्शे लायी. अभी इसे रांची बंदोबस्त कार्यालय में रखा जा रहा है. रात करीब 11 बजे नक्शों से भरा ट्रक बंदोबस्त कार्यालय पहुंचा. […]

By Prabhat Khabar Print Desk | July 27, 2016 6:48 AM

रांची : बिहार से झारखंड के नक्शे मंगलवार की रात रांची आ गये हैं. फिलहाल 32415 नक्शे लाये गये हैं. रांची से पटना गयी स्पेशल टीम कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रक पर नक्शे लायी. अभी इसे रांची बंदोबस्त कार्यालय में रखा जा रहा है. रात करीब 11 बजे नक्शों से भरा ट्रक बंदोबस्त कार्यालय पहुंचा. उसे रिसिव करने के लिए कई अफसर मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, झारखंड के 82119 नक्शे बिहार सरकार के पास थे. अब भी बिहार के पास 49704 नक्शे हैं, जिसे झारखंड लाया जाना है.बिहार से शेष नक्शों को लाने के लिए पहल तेज की जा रही है.

जहां के नक्शे लाये आये : सिमडेगा, घाघरा, सोनाहातू, कर्रा, सिल्ली, मांडर, बालूमाथ, निरसा, मनोहरपुर, गोविंदपुर, रांची, रांची नगरपालिका, खरसावां, अोरमांझी, कुड़ू, कोलेबिरा, पालकोट, चैनपुर, सिसई, बसिया, तोरपा, तमाड़, विशुनपुर, बेड़ो, लोहरदगा, महुआटांड़, टुंडी, घाटशिला, बुंडू का नक्शा आ गया है. इसमें घाटशिला का वर्ष 1906-07 और 1934-35 के नक्शे भी
शामिल हैं.
बिहार पुलिस ने की मदद
नक्शा लाने में बिहार पुलिस ने झारखंड-बिहार की सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी. वहां की पुलिस ट्रक को स्कॉट कर लायी. इसके बाद झारखंड पुलिस की देख-रेख में नक्शे लाये गये.
मुख्यालय में हर जगह का नक्शे होगा उपलब्ध
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग यह व्यवस्था कर रहा है कि सारे नक्शों की एक कॉपी मुख्यालय में रखी जाये. मुख्यालय में कॉपी करा कर ही संबंधित जगहों पर नक्शे भेजे जायेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही मैन पावर की व्यवस्था कर नक्शे का कॉपी तैयार करने का काम शुरू किया जायेगा. इसके लिए मशीन भी खरीदी जायेगी.

Next Article

Exit mobile version