बजरंग दल के 2 कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बरामद किया. युवाओं की गोद में अंश और अंशिका. फोटो : शंकर पोद्दार

Video: जल्द माता-पिता से मिलेंगे अंश और अंशिका, रंग लायी प्रभात खबर की मुहिम, रिपोर्टर्स की एसआईटी को मिला समाज का साथ

Jharkhand Ansh-Anshika Recovered: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से 13 दिन से लापता मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका के माता–पिता के लिए मकर संक्रांति बहुत बड़ी खुशी लेकर आया है. उनके कलेजे के टुकड़े सकुशल हैं. पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है. जल्द ही दोनों बच्चे अपने माता-पिता से मिलेंगे. प्रभात खबर की मुहिम रंग लायी. उसे समाज का समर्थन मिला. कैसे और कहां से बरामद हुए बच्चे, यहां पढ़ें पूरी कहानी. वीडियो भी देखें.

Jharkhand Ansh-Anshika Recovered Latest News: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा इलाके से लापता सगे भाई बहन अंश और अंशिका को मकर संक्रांति के दिन बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया गया है. अंश-अंशिका का पता लगाने के लिए शुरू की गयी ‘प्रभात खबर’ की मुहिम रंग लायी. प्रभात खबर ने अंश और अंशिका की बरामदगी के लिए पुलिस पर दबाव बनाने के लिए रिपोर्टर्स की एक एसआईटी बनायी थी. हमारे रिपोर्टर्स झारखंड से बिहार तक अंश और अंशिका की तलाश के लिए अभियान चला रही थी.

प्रभात खबर के रिपोर्टर्स पहुंचे थे गुलगुलिया बस्ती

राजधानी रांची समेत समूचे झारखंड में हमारे रिपोर्टर अंश और अंशिका का पता लगाने में जुटे थे. इसी अभियान के तहत रामगढ़ जिले के हमारे रिपोर्टर रजरप्पा थाना क्षेत्र के गुलगुलिया बस्ती पहुंचे. अंश और अंशिका की तस्वीरें लोगों को दिखायी. उनसे कहा कि अगर बच्चे का पता चले, तो वे जल्द से जल्द पुलिस को सूचित करें.

10-12 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था दंपती

इसके बाद ही चितरपुर इलाके में पिछले 10-12 दिनों से संदिग्ध रूप से घूम रहे एक दंपती पर दो युवकों को शक हुआ. दोनों बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं. इन्होंने इस संदिग्ध दंपती को देखा. अचानक 2 बच्चों को देखने के बाद उनका शक और गहरा गया. प्रभात खबर के रिपोर्टर्स के वहां आने के बाद दोनों युवक सक्रिय हुए. उन्होंने महिला से बच्चों के बारे में पूछा, तो महिला ने जिस तरह से उनके साथ बात की, उससे उन्हें पूरा यकीन हो गया कि मामला कुछ गड़बड़ है. उन्होंने सुबह-सुबह अंश और अंशिका को अपने कब्जे में ले लिया.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Ansh-Anshika Recovered Latest News: भाग रहे अपहर्ता को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

जैसे ही युवकों ने बच्चों को अपने कब्जे में लिया, उनका अपहरण करने वाला शख्स वहां से भाग खड़ा हुआ. हालांकि, स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ा. इसके बाद थाने की पुलिस को सूचित किया गया. अपहर्ता और दोनों बच्चों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. अंश और अंशिका के सकुशल बरामद होने के बाद झारखंड पुलिस ने राहत की सांस ली है.

इसे भी पढ़ें

Video: रांची से लापता अंश-अंशिका रामगढ़ के चितरपुर से सकुशल बरामद, दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >