Ansh Anshika Case: अंश और अंशिका के परिवार को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया आदेश

Ansh Anshika Case Live Updates: रांची के धुर्वा से लापता पांच वर्षीय अंश और चार वर्षीय अंशिका 13 दिन बाद रजरप्पा पुलिस ने चितरपुर के पहाड़ी इलाके से सकुशल बरामद किए. देशभर में चली तलाश, एसआईटी, सामाजिक संगठनों, स्थानीय युवाओं और मीडिया की सक्रिय भूमिका से बच्चों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकी.

Ansh Anshika Case Jharkhand News– रजरप्पा पुलिस ने 13वें दिन चितरपुर के पहाड़ी इलाके से पांच वर्षीय अंश और चार वर्षीय अंशिका को सकुशल बरामद कर लिया. दोनों सगे भाई बहन रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए थे. इन बच्चों की बरामदगी के साथ एक महिला और पुरुष को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. उन्हें गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए रामगढ़ एसपी कार्यालय भेजा गया है. मासूमों के सुरक्षित मिलने से परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके ने राहत की सांस ली.

रामगढ में मंगलवार रात बच्चों के चितरपुर क्षेत्र में दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय युवाओं ने मोर्चा संभाला. उन्होंने रातभर खोजबीन और गश्ती की. बुधवार सुबह 7:30 बजे पहाड़ी क्षेत्र में दोनों बच्चे बैठे मिले और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसमें प्रभात खबर की एसआईटी ने भी बड़ी भूमिका निभाई. 8 जनवरी से हमारे रिपोर्टर्स ने भी दोनों मासूमों को ढूंढने में रात दिन एक कर दिया.

आज, 14 जनवरी मकर संक्रांति को दोनों बच्चों की माता-पिता से मुलाकात हुई. रामगढ़ से पुलिस दोनों बच्चों को रांची एसएसपी ऑफिस लेकर आई. दोनों ही बच्चों के साथ पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की. अंश और अंशिका ने मैगी खाई और फिर मां नीतू की गोद में अंशिका और पिता सुनील राय ने अंश को उठा लिया. मां बाप से मिलने के बाद दोनों बच्चे काफी खुश दिखाई दिए.

जल्द माता-पिता से मिलेंगे अंश और अंशिका, रंग लायी प्रभात खबर की मुहिम, रिपोर्टर्स की एसआईटी को मिला समाज का साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >