ट्विटर महाअभियान #60_40_नाय_चलतो, झारखंड यूथ ने लिखा- इतना ट्वीट मारेंगे कि पूरा Twitter धुआं-धुआं हो जायेगा

#60_40_Nay_Chalto (60-40 नहीं चलेगा) के समर्थन में कई लोगों ने बेहद मजेदार मीम्स शेयर किये हैं. झारखंड यूथ ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक डायलॉग को बदलकर लिखा गया है. इसमें कहा गया, ‘इतना ट्वीट मारेंगे कि पूरा ट्विटर धुआं धुआं हो जायेगा.’

झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड के युवाओं ने ट्विटर पर अपना विरोध शुरू कर दिया. इसके लिए ट्विटर अभियान चलाया गया है. इसे ‘60_40_नाय_चलतो’ (60-40 नहीं चलेगा) अभियान नाम दिया गया है. अब तक 2.21 लाख से अधिक लोगों ने इस हैशटैग से ट्वीट किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस अभियान का समर्थन किया है. झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश ने इनके समर्थन में शुक्रवार को ट्वीट किया.

झारखंड के युवाओं ने इस अभियान की शुरुआत की है, जिन्होंने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रखा है या राज्य में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार की नयी नीति से 40 फीसदी बाहरी लोगों को नौकरी मिल जायेगी और राज्य के युवा अपने यहां रोजगार से वंचित रह जायेंगे. ट्विटर पर कई लोगों ने बेहद मजेदार मीम्स शेयर किये हैं. झारखंड यूथ ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के एक डायलॉग को बदलकर लिखा गया है. इसमें कहा गया हैा, ‘इतना ट्वीट मारेंगे कि पूरा ट्विटर धुआं धुआं हो जायेगा.’

एग्जाम फाइटर्स नामक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है और लिखा गया है, ‘जागो युवा जागो. वीडियो को सुनें, समझें और री-ट्वीट करें.’ कुणाल षाड़ंगी, रघुवर दास, हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस, गजेंद्र सिंह, कुणाल प्रताप, बाबूलाल मरांडी जैसे लोगों को टैग किया गया है.

दीपक कुमार नामक एक शख्स ने ट्वीट किया है, ‘ठग ऑफ झारखंड #60_40_नाय_चलतो.’ वहीं, अमृत महतो ने रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी और झारखंड भाजपा को टैग करते हुए लिखा है, ‘100% रिवर्स्ड फॉर झारखंड’ यानी झारखंड के लिए 100 फीसदी उल्टा. अमृत महतो ने एक फोटो भी शेयर किया है.

https://twitter.com/AmritMa19135230/status/1634102552647311361

राजा शर्मा ने लिखा है, ‘60 _40 नहीं चलेगा झारखंड में.’ पप्पू महतो ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा, जगरनाथजी एमएलए, बन्ना गुप्ता और चंपई सोरेन को टैग किया है और एक फोटो शेयर किया है.

प्रशांत कुमार महतो ने #60_40_नाय_चलतो के साथ हेमंत सोरेन, झारखंड सीएमओ, जेएमएम झारखंड, झारखंड कांग्रेस, बाबूलाल मरांडी, जगरनाथ जी एमएलएल, एमएस धौनी, अंबा प्रसाद और सुदेश महतो को टैग करते हुए लिखा है, ‘झारखंड के स्टूडेंट्स के लिए 100 फीसदी आरक्षण.’ प्रशांत ने आज के ट्विटर ट्रेंड का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया है. करीब एक घंटा पहले के इस स्क्रीन शॉट में #60_40_नाय_चलतो ट्विटर ट्रेंड में तीसरे नंबर पर है. तब तक 1.75 लाख यूजर्स ने इस हैशटैग से ट्वीट किया था.


खतियान आधारित नियोजन नीति की मांग कर रहे हैं युवा

उल्लेखनीय है कि झारखंड के विभिन्न जिलों में खतियान आधारित नियोजन नीति समर्थक युवा राज्य सरकार की ओर से युवाओं की राय लेकर बनायी गयी नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि युवाओं की राय के आधार पर सरकार ने जो नियोजन नीति बनायी है, वह उचित नहीं है.

Also Read: Video : अनोखे अंदाज में विधानसभा सभा पहुंचे लोबिन हेंब्रम, नियोजन नीति पर सरकार को घेरा
युवाओं को अंधकार में नजर आ रहा भविष्य

विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार की नयी नियोजन नीति की वजह से उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है. यही वजह है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 10 मार्च को ट्विटर पर एक 60_40_नाय चलतो महाअभियान शुरू किया है, जिसे काफी समर्थन मिल रहा है.

Also Read: झारखंड: 2016 से पहले वाली नियोजन नीति पर नियुक्ति के पक्ष में हैं 73 % युवा, हेमंत सोरेन सरकार ने मांगी थी राय
सरकार ने लागू की है 2016 की नियोजन नीति

अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य सरकार खतियान आधारित नियोजन नीति लागू करे. बता दें कि राज्य सरकार ने ऑडियो कॉल सर्वे के आधार पर नियोजन नीति पर जेपीएससी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की राय मांगी थी. सरकार ने कहा है कि करीब 8 लाख युवाओं की राय लेने के बाद सरकार इस निष्कर्ष पर पहुंची कि वर्ष 2016 की नियोजन नीति को लागू किया जाना चाहिए. करीब 73 फीसदी अभ्यर्थियों ने इसके समर्थन में अपनी राय दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >