4 Years of Hemant Sarkar : सरकार की चौथी वर्षगांठ पर हेमंत सोरेन ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज 29 दिसंबर को चार साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. हेमंत सरकार के चार साल पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी के लिए prabhatkhabar.com के इस LIVE सेक्शन में बने रहें…

Live Updates
10:27 PM. 29 Dec 23 4:57 PM. 29 Dec

विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन व शिलान्यास

रांची: सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. इसके साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करने के साथ-साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा.

8:59 PM. 29 Dec 23 3:29 PM. 29 Dec

सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बातें-

यह राज्य लड़कर मिला है.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में मिला झारखंड राज्य

हमारी सरकार राज्य से नहीं गांव से चलती है

2023 में 33 दिन का शिविर, गांव-गांव, पंचायत-पंचायत में लगाया

गांवों की समस्या देखने पर पता चला कि 20 सालों में दूसरे सरकारों ने क्या काम किया?

कोरोना काल में भी हमने अच्छा काम किया.

हमने सभी वर्गों के लिए काम किया.

झारखंड सबसे गरीब राज्य है.

कोरोना काल में झारखंड ने देश में ऑक्सीजन पहुंचाया

कोरोना काल बेहद डरावना था, हमारे 2 मंत्री शहीद हो गए थे.

पिछली सरकार ने 11 लाख लोगों का राशन कार्ड डीलीट कर दिया था.

हमारी सरकार ने 20 लाख राशन कार्ड बनवाया

20 वर्षों में पुरानी सरकार ने करीब 20 लाख लोगों को ही पेंशन दिया. हमने चार साल में 36 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन दिया.

आज झारखंड में कई ऐसे घर हैं, जहां पिता 98 साल के हैं, तो उन्हें भी पेंशन मिलता है. बेटा 60 साल का पेंशन है, तो उन्हें भी पेंशन मिलता है.

बुजुर्ग-विधवा को भी पेंशन मिल रहा है.

आज कोई भी ऐसा लाभुक नहीं, जिन्हें पेंशन नहीं मिलता हो.

अब आदिवासी परिवार के लोगों को 60 नहीं बल्कि 50 साल की उम्र में पेंशन देना शुरू करेंगे.

जेएसएससी-जेपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग देने का काम चल रहा है.

हमारी कोयला कंपनियों का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपया केंद्र सरकार पर बकाया है.

राज्य के संसाधनों की जमकर लूट हुई.

दूसरे राज्यों को पैसे मिलते हैं, हमें नहीं मिलते.

किसानों को जो भी पशु मिलेगा, बीमा के साथ मिलेगा.

अंडा, मुर्गी, बकरी सब दूसरे राज्यों से आता है, हमारे किसान पशुपालन शुरू करें.

केंद्र से हमें बहुत कम सहयोग मिलता है. केंद्र हमारे साथ सौतेला व्यवहार करता है.

राशन डीलर के कमीशन बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं.

हमारी सरकार में राज्य में कोई भूख से नहीं मरा.

सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को बदनाम किया जा रहा है.

कम उम्र में बेटियों की शादी नहीं करें. बेटियों के पूरे पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार देगी.

बेटियों को डॉक्टर-इंजीनियर बनाइए, खर्चा सरकार देगी.

सावित्रिबाई फुले योजना में बदलाव कर दिया, घर में जितनी भी बेटियां होगी सबको लाभ मिलेगा. पहले 2 बच्चों का ही प्रावधान था.

80 उत्कृष्ट विद्यालय बने, इसकी संख्या 5000 तक होगी.

12वीं पास करने के बाद छात्रों गुरुजी क्रेडिट कार्ड मिलेगा.

छात्रावास में रह रहे बच्चों के लिए खाना की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी, ताकि बच्चे सिर्फ पढ़ाई कर सके.

बच्चे सरकारी खर्च पर विदेश जा रहे हैं.

डेढ़ साल के अंदर डीवीसी पर निर्भरता से मुक्त होंगे और खुद बिजली का उत्पादन करेंगे.

लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी.

8:59 PM. 29 Dec 23 3:29 PM. 29 Dec

सरकार ने पेश किया चार साल का रिपोर्ट कार्ड

हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकान ने साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया.

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरुआत

करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण

सर्वजन पेंशन योजना की शुरुआत

40 लाख लाभार्थियों का शौचालय का लाभ

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत

छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत

अबुआ आवास योजना की शुरुआत

सावित्रिबाई फुले योजना की शुरुआत

36 लाख लोगों का राशन कार्ड मुहैया कराया

8:59 PM. 29 Dec 23 3:29 PM. 29 Dec

कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं सीएम

सीएम हेमंत सोरेन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं.

8:59 PM. 29 Dec 23 3:29 PM. 29 Dec

टिनप्लेट कंपनी और झारखंड सरकार के बीच किया गया एमओयू

टिनप्लेट कंपनी और झारखंड सरकार के बीच एमओयू किया गया. 1760 करोड़ रुपये का निवेश टाटा टिनप्लेट द्वारा किया जायेगा.

8:59 PM. 29 Dec 23 3:29 PM. 29 Dec

सीएम हेमंत सोरेन ने दीप जलाकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

हेमंत सरकार के 4 साल होने पर मोरहाबादी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. सीएम हेमंत सोरेन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

मुख्य बातें

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आज 29 दिसंबर को चार साल पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. हेमंत सरकार के चार साल पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी के लिए prabhatkhabar.com के इस LIVE सेक्शन में बने रहें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >