रांची. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बंडामुंडा 'ए' केबिन से राउरकेला सेक्शन के बीच 5वीं रेलवे लाइन को चालू (कमिशनिंग) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस विकास कार्य के तहत बंडामुंडा 'डी' केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआइ) का काम किया जाना है.
इसके कारण अक्तूबर माह की शुरुआत से मध्य तक टाटानगर, हटिया, हावड़ा और राउरकेला से गुजरनेवाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने कुल 22 ट्रेनों (अप एवं डाउन मिलाकर 37 सेवाएं) को विभिन्न तिथियों में रद्द कर दिया है, जबकि राजधानी और उत्कल एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है.
बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू आज गोमो तक ही आयेगी
रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिये जाने की वजह से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस मेमू (13503/13504) मंगलवार को गोमो स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से लौट जायेगी. इस कारण इस ट्रेन का गोमो-हटिया-गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा.
ये भी पढ़ें: दुर्गापूजा में नगर निगम करेगा खास इंतजाम: सफाई-रोशनी दुरुस्त, मुफ्त मिलेगी बस सेवा
रांची रेलमंडल से जुड़ी रद्द रहनेवाली प्रमुख ट्रेनें
- 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर — 3 से 12 अक्तूबर तक
- 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर — 4 से 13 अक्तूबर तक
- 8309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस —6 व 8 अक्तूबर तक
- 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस — 9 व 11 अक्तूबर तक
- 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस — 4 से 7 व 11 से 13 अक्तूबर तक
- 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस — 5 से 8 व 12 से 14 अक्तूबर तक
- 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस — 4 से 7 अक्तूबर तक
- 18602 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस — 11 से 13 अक्तूबर तक
- 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस — 10 अक्तूबर को
- 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस — 11 अक्तूबर को
- 12812 हटिया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस — 10 अक्तूबर को
- 12811 एलटीटी मुंबई-हटिया एक्सप्रेस — 12 अक्तूबर को
- 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस — 12 अक्तूबर को
- 15027 सबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस — 14 अक्तूबर को
- 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस — 13 अक्तूबर को
- 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस — 14 अक्तूबर को
- 12836 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस — 13 अक्तूबर को
- 12835 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस — 15 अक्तूबर को
- 18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस — 13 अक्तूबर को रद्द
ये भी पढ़ें: डॉक्टरों की सुविधाएं अब इलाके की कठिनाई और काम के बोझ से तय होंगी, मुश्किल क्षेत्रों में मिलेगा ज्यादा भत्ता
