अफीम तस्करी में तीन दोषियों को 15-15 साल की सजा, ओरमांझी टोल प्लाजा पर पकड़ी गयी थी 3.19 किलो खेप

रांची में अफीम तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को अदालत ने 15-15 साल की सजा सुनाई है. ओरमांझी टोल प्लाजा के पास बस की तलाशी के दौरान 3.19 किलो अफीम बरामद हुई थी. जांच में एक को आपूर्तिकर्ता बताया गया.

रांची : 3.19 किलो अफीम तस्करी के मामले में न्यायायुक्त सह एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा नंबर-1 की अदालत ने सोमवार को तीन आरोपियों को 15-15 साल के कठोर कारावास की सजा सुनायी. अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर तीनों को छह-छह महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.

गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर दोषी करार

मामले में एनसीवी के विशेष लोक अभियोजक कुमार वशिष्ठ प्रसाद ने सात गवाह पेश किये. गवाहों के बयान और एनसीवी की ओर से पेश किये गये साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया.

ये भी पढ़ें: गोंदा डैम का बढ़ा जलस्तर, किसी भी समय खोले जा सकते हैं गेट; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

ओरमांझी में बस की तलाशी के दौरान मिली थी अफीम

मामला ओरमांझी टोल प्लाजा के पास का है. एनसीवी ने गुप्त सूचना के आधार पर रांची से हजारीबाग जा रही बस (जेएच-02एडब्ल्यू-5829) को रोका था. तलाशी के दौरान चतरा निवासी छोटू डांगी उर्फ ललन कुमार डांगी और नरेश कुमार के पास से नीले-धूसर रंग के बैग में रखी प्लास्टिक की पुड़िया से 3.190 किलो अफीम बरामद हुई थी.

जांच में महेंद्र मुंडा को बताया गया कथित आपूर्तिकर्ता

मामले की जांच के दौरान खूंटी निवासी महेंद्र मुंडा को कथित आपूर्तिकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनायी.

ये भी पढ़ें: नगड़ी में जल जीवन मिशन की रफ्तार सुस्त, 42 में 3 योजनाएं पूरी; एजेंसी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >