बगदाद. बगदाद के शिया बहुल इलाकों को निशाना बना कर गुरुवार को किये गये विभिन्न हमलों में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. इन हमलों की जिम्मेदारी इसलामिक स्टेट समूह ने ली है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे बड़ा हमला उत्तरी दोलाई के व्यावसायिक इलाके में हुआ. यहां दो कार बमों में एक के बाद विस्फोट हुआ, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गयी और 34 लोग घायल हो गये. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलिबिया में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को पुलिस चौकी में घुसा दिया जिसमें हुए विस्फोट ने कम से कम 12 लोगों की जान ले ली.
बगदाद में आइएस के हमलों में 47 मरे
बगदाद. बगदाद के शिया बहुल इलाकों को निशाना बना कर गुरुवार को किये गये विभिन्न हमलों में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. इन हमलों की जिम्मेदारी इसलामिक स्टेट समूह ने ली है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सबसे […]
