हम किसान पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया

रांची . हम किसान पार्टी ने गुरुवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी के अध्यक्ष रजनी कांत चौबे ने पत्रकारों को बताया कि यह घोषणा पत्र अन्य पार्टियों के घोषणा पत्र से अलग है. उन्होंने कहा कि झारखंड बने 13 वर्ष हो गये कई सरकारें आयीं लेकिन, राज्य का विकास करने के बजाये खुद […]

रांची . हम किसान पार्टी ने गुरुवार को चुनावी घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी के अध्यक्ष रजनी कांत चौबे ने पत्रकारों को बताया कि यह घोषणा पत्र अन्य पार्टियों के घोषणा पत्र से अलग है. उन्होंने कहा कि झारखंड बने 13 वर्ष हो गये कई सरकारें आयीं लेकिन, राज्य का विकास करने के बजाये खुद का विकास करती रही. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिवर्ष लगभग 12 करोड़ टन कोयला व एक करोड़ टन लोहा व अन्य खनिज का दोहन होता है. फिर भी झारखंड अति पिछड़ा प्रदेश में आता है. उन्होंने अपने घोषणा पत्र में 20 बिंदुओं का उल्लेख किया है. इनमें बेरोजगार युवकों को नौकरी, मजदूरों को आवास व सड़क बनाने आदि का दावा किया है. मौके पर सभापति महतो, रामेश्वर ओझा व जितेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >