बुढ़मू : मोरहाबादी में दुर्लभ प्रजाति का सांप मिला

बुढ़मू : मोरहाबादी के सरनाटोली में शुक्रवार को पिठोरिया निवासी स्नैक सेवर रमेश कुमार महतो ने एक दुर्लभ प्रजाति का सांप पकड़ा. रमेश ने बताया कि यह सांप एल्बीनो प्रजाति का है, जो रंग बदलता है. देखने में यह ट्रीकेंट या कीलबैक स्नैक प्रजाति का लगता है. उन्होंने झारखंड में पहली बार इस तरह का […]

बुढ़मू : मोरहाबादी के सरनाटोली में शुक्रवार को पिठोरिया निवासी स्नैक सेवर रमेश कुमार महतो ने एक दुर्लभ प्रजाति का सांप पकड़ा. रमेश ने बताया कि यह सांप एल्बीनो प्रजाति का है, जो रंग बदलता है.
देखने में यह ट्रीकेंट या कीलबैक स्नैक प्रजाति का लगता है. उन्होंने झारखंड में पहली बार इस तरह का सांप मिलने की बात कही. उन्होंने सांप का फोटो भेज कर झारखंड सहित अन्य राज्यों के एक्सपर्ट से जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से बात हुई है. 22 फरवरी को ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में इस सांप को पहुंचाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >