इंटर हिंदी में पूछा : महंगाई के प्रति चिंता प्रकट करते हुए संपादक के नाम पत्र लिखें

रांची : राज्य में गुरुवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई. इंटर में हिंदी ए, हिंदी बी व अंग्रेजी ए की परीक्षा हुई. हिंदी में महंगाई को लेकर भी प्रश्न पूछे गये. हिंदी में प्रश्न था- कमरतोड़ महंगाई के प्रति चिंता प्रकट करते हुए दैनिक समाचार पत्र के संपादक के नाम पत्र लिखें. […]

रांची : राज्य में गुरुवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई. इंटर में हिंदी ए, हिंदी बी व अंग्रेजी ए की परीक्षा हुई. हिंदी में महंगाई को लेकर भी प्रश्न पूछे गये. हिंदी में प्रश्न था- कमरतोड़ महंगाई के प्रति चिंता प्रकट करते हुए दैनिक समाचार पत्र के संपादक के नाम पत्र लिखें.
वहीं, वर्तमान शिक्षा प्रणाली की विसंगतियों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक संपादकीय लिखने को कहा गया. नगर में बदहाल सफाई व्यवस्था, आधुनिक युग की तनावपूर्ण जीवनशैली पर फीचर लिखने को कहा गया था. अंग्रेजी में एक प्रश्न पूछा गया- प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य के रूप में विद्यालय में मोबाइल नहीं लाने को लेकर नोटिस जारी करें.
शहर में ट्रैफिक जाम से होनेवाली परेशानी, मोबाइल का दुरुपयोग रोकने से संबंधित प्रश्न पूछे गये थे.रांची में 344 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित: रांची में मैट्रिक की परीक्षा 26 व इंटर परीक्षा 46 केंद्रों पर हुई. इंटर में कुल 17,490 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था. इनमें से 344 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. मैट्रिक में 664 परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >