चान्हो में वृद्ध की गोली मार कर हत्या

चान्हो : जंगल में भैंस चराने गये चारा गांव निवासी जगरनाथ मुंडा (62 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार शाम की है. जगरनाथ के पेट में काफी नजदीक से गोली मारी गयी थी. जो पार हो गयी थी. हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव […]

चान्हो : जंगल में भैंस चराने गये चारा गांव निवासी जगरनाथ मुंडा (62 वर्ष) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार शाम की है. जगरनाथ के पेट में काफी नजदीक से गोली मारी गयी थी. जो पार हो गयी थी.
हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. जगरनाथ भैंस पालने व दूध बेचने का काम करता था. हमेशा की तरह बुधवार को भी भैंसों को चराने गांव के निकट स्थित जंगल ले गया था. शाम में जंगल से गुजर रहे गांव के ही कुछ बच्चों ने जगरनाथ का गड्ढे में पड़ा देखा, तो इसकी जानकारी गांव जाकर अन्य लोगों को दी.
इसके बाद गांव के लोग घटनास्थल से जगरनाथ का शव गांव ले आये व पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने गुरुवार को घटनास्थल का मुआयना किया. वहां खून के अलावा कोई अन्य साक्ष्य नहीं मिला. परिजनों के अनुसार जगरनाथ मुंडा की किसी से दुश्मनी नहीं थी. मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >