बेड़ो : मोपेड-बाइक में टक्कर, तीन लोग घायल

बेड़ो : हरिहरपुर जामटोली गांव में पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह मोपेड व बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. इनमें गुनगुनिया बिरदा निवासी गोवर्धन उरांव (37 वर्ष), पंडरा बेड़ो के हरिहर सिंह (40 वर्ष) व गुमला रोड बेड़ो के भरत बड़ाइक (40 वर्ष) शामिल हैं. ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी […]

बेड़ो : हरिहरपुर जामटोली गांव में पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की सुबह मोपेड व बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये. इनमें गुनगुनिया बिरदा निवासी गोवर्धन उरांव (37 वर्ष), पंडरा बेड़ो के हरिहर सिंह (40 वर्ष) व गुमला रोड बेड़ो के भरत बड़ाइक (40 वर्ष) शामिल हैं. ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी बेड़ो पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद गोवर्धन उरांव व भरत बड़ाइक को रिम्स रेफर कर दिया. गोवर्धन उरांव ने बताया कि वह बिरदा से बेड़ो जा रहा था. जैसे ही पेट्रोल पंप में तेल लेने के लिए मुड़ा, सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे उसका पैर टूट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >