पिस्कानगड़ी : दुर्घटना में सपारोम के दो लड़कों की मौत

पिस्कानगड़ी : नगड़ी के कोलांबी मोड़ के पास रांची-गुमला रोड पर लगभग शाम सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार नगड़ी के सपारोम निवासी सज्जाद अंसारी का पुत्र अफान अंसारी (12)अपने ममेरे भाई महताब अंसारी (18) […]

पिस्कानगड़ी : नगड़ी के कोलांबी मोड़ के पास रांची-गुमला रोड पर लगभग शाम सात बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गयी. जानकारी के अनुसार नगड़ी के सपारोम निवासी सज्जाद अंसारी का पुत्र अफान अंसारी (12)अपने ममेरे भाई महताब अंसारी (18) के साथ बाइक से नगड़ी से वापस अपने घर सपारोम लौट रहा था. बाइक महताब चला रहा था. तभी उनकी बाइक एक ट्रैक्टर के पीछे से टकरा गयी. ट्रैक्टर से टक्कर के बाद बाइक में आग लग गयी. वहीं बाइक सवार दोनों लड़के सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सिर में गंभीर चोट लगी.
आसपास के लोग दोनों को उठा कर कटहल मोड़ स्थित रिंचि अस्पताल ले गये. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने को कहा. घायलों को रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक भाग निकलने में सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >