रांची : 10 तक मांगें पूरी नहीं, तो आंदोलन होगा : भवन सिंह

हटिया मजदूर यूनियन और हटिया मजदूर लोक मंच की सभा रांची : हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) और हटिया मजदूर लोक मंच के तत्वावधान में मंगलवार को एचएमबीपी तथा एचएमटीपी गेट पर सभा की गयी. इस दौरान कर्मियों से छह फरवरी को एचइसी मुख्यालय के समीप आयोजित आमसभा में शामिल होने का आह्वान किया गया. सीटू […]

हटिया मजदूर यूनियन और हटिया मजदूर लोक मंच की सभा
रांची : हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) और हटिया मजदूर लोक मंच के तत्वावधान में मंगलवार को एचएमबीपी तथा एचएमटीपी गेट पर सभा की गयी. इस दौरान कर्मियों से छह फरवरी को एचइसी मुख्यालय के समीप आयोजित आमसभा में शामिल होने का आह्वान किया गया. सीटू के अध्यक्ष भवन सिंह ने कहा कि आमसभा में सभी यूनियनें शामिल हो सकती हैं.
आमसभा मजदूरों का पे रिवीजन कराने के लिए आयोजित की गयी है. तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पे रिवीजन नहीं हुआ है. एचइसी प्रबंधन ने चार से पांच बार प्रोमोशन देने के बाद जाति प्रमाण पत्र और योग्यता का प्रमाण पत्र की जांच का बहाना बनाकर प्रोमोशन रोक दिया है. उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि अगर 10 फरवरी तक मजदूरों की मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन की घोषणा की जायेगी. इस अवसर पर राजेंद्र कांत महतो, रामकुमार नायक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >