सिकिदिरी : सेल्फी लेने के क्रम में फॉल में गिरा, पर्यटन मित्रों ने बचाया

सिकिदिरी : हुगली से हुंडरू फॉल घूमने आया कौशिक दास (24) गुरुवार को जोगीया दाह में डूबने से बचा. ग्राम सिकुड़ (पश्चिम बंगाल) निवासी कौशिक 10 साथियों के साथ पावर प्लांट की ओर से फॉल की अोर पहुंचा था. वह दोस्तों के साथ मगतुमारा दाह के समीप घूम रहा था. इसी दौरान चट्टान पर चढ़कर […]

सिकिदिरी : हुगली से हुंडरू फॉल घूमने आया कौशिक दास (24) गुरुवार को जोगीया दाह में डूबने से बचा. ग्राम सिकुड़ (पश्चिम बंगाल) निवासी कौशिक 10 साथियों के साथ पावर प्लांट की ओर से फॉल की अोर पहुंचा था. वह दोस्तों के साथ मगतुमारा दाह के समीप घूम रहा था.
इसी दौरान चट्टान पर चढ़कर सेल्फी लेने के क्रम में पैर फिसलने से दाह में गिर पड़ा व डूबने लगा. दोस्तों के चिल्लाने पर वहां तैनात पर्यटक मित्र बुधराम बेदिया, महेश्वर बेदिया व दुकानदार मानदेय बेदिया ने रिंगर के सहारे कौशिक को बाहर निकाला. सीपीआर तकनीक के माध्यम से उसकी जान बचायी. हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल भेजा गया. हुंडरू जलप्रपात पर्यटन स्थल प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि हर जगह खतरे का संकेतक लगाया गया है, फिर भी पर्यटक सेल्फी लेने के दौरान सावधानी नहीं बरतते. जिससे उनके जान पर बन आती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >