रांची : विश्वकर्मा समाज ने किया विधायक सुदिव्य कुमार का नागरिक अभिनदंन

रांची : गिरिडीह के नव निर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार का नागरिक अभिनंदन रविवार को विधानसभा सभागार में विश्वकर्मा समाज द्वारा किया गया. इस दौरान विधायक को चांदी का मुकुट पहनाया गया. कार्यक्रम में गिरिडीह के पूरी जिला कमेटी को बधाई दी गयी. इस दौरान सर्वसम्मति विधायक को समाज का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया गया. कार्यक्रम […]

रांची : गिरिडीह के नव निर्वाचित विधायक सुदिव्य कुमार का नागरिक अभिनंदन रविवार को विधानसभा सभागार में विश्वकर्मा समाज द्वारा किया गया. इस दौरान विधायक को चांदी का मुकुट पहनाया गया.

कार्यक्रम में गिरिडीह के पूरी जिला कमेटी को बधाई दी गयी. इस दौरान सर्वसम्मति विधायक को समाज का प्रदेश संरक्षक मनोनीत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि समाज ने जो भरोसा उन पर किया है. उस पर वे हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे. इसके लिए समाज की जो भी मांगें हैं, उसे विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जायेगा. मौके पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा, प्रधान महासचिव संतन शर्मा, अर्जुन शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय शर्मा, शंकर विश्वकर्मा, दिलीप शर्मा, संतोष कुमार, देवराज शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >