याद किये गये जस्टिस शाहदेव कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता व प्रखर आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आठवीं पुण्यतिथि नौ जनवरी को मनायी गयी. कांके रोड स्थित जस्टिस शाहदेव चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस शाहदेव की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव के […]

रांची : झारखंड आंदोलन के प्रणेता व प्रखर आंदोलनकारी जस्टिस एलपीएन शाहदेव की आठवीं पुण्यतिथि नौ जनवरी को मनायी गयी. कांके रोड स्थित जस्टिस शाहदेव चौक में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस शाहदेव की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया.

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जस्टिस एलपीएन शाहदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्री दास ने कहा कि जस्टिस एलपीएन शाहदेव झारखंड आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे. झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सांसद समीर उरांव ने जस्टिस शाहदेव को झारखंड की माटी का लाल बताया.
कार्यक्रम की शुरुआत जस्टिस शाहदेव की धर्मपत्नी प्रभा शाहदेव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया. श्रद्धांजलि देनेवालों में भाजपा नेता धर्मपाल सिंह, सांसद समीर उरांव, विधायक समरी लाल, लक्ष्मण गिलुवा, मेयर आशा लकड़ा, रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी, डॉ हरि उरांव, डॉ भुवनेश्वर अनुज, शिल्पी सिंहदेव, प्रतुल शाहदेव, विद्या झा शाहदेव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >