मेकन को राहत, विनिवेश पर अभी नहीं हुआ निर्णय

रांची : मेकन पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग विनिवेश कंपनियों की सूची में शामिल है, लेकिन कंपनी का विनिवेश कब होगा, इस पर केंद्र सरकार ने अभी निर्णय नहीं लिया है. बुधवार को केंद्र सरकार ने नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआइएनएल) की रणनीतिक बिक्री को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, लेकिन मेकन पर निर्णय नहीं लिया है. […]

रांची : मेकन पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग विनिवेश कंपनियों की सूची में शामिल है, लेकिन कंपनी का विनिवेश कब होगा, इस पर केंद्र सरकार ने अभी निर्णय नहीं लिया है. बुधवार को केंद्र सरकार ने नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआइएनएल) की रणनीतिक बिक्री को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है, लेकिन मेकन पर निर्णय नहीं लिया है.

अगर नीलांचल इस्पात की बिक्री होती है, तो मेकन को पुराना बकाया सहित अपनी हिस्सेदारी का 0.68 प्रतिशत (जो करीब 11 करोड़ से अधिक का होता है) मिलेगा.
जानकारी के अनुसार, अक्तूबर 2019 में दिल्ली में भारी उद्योग मंत्रालय, नीति आयोग व विनिवेश मंत्रालय के अधिकारियों की बैठक हुई थी. उक्त बैठक में मेकन को पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग विनिवेश कंपनियों की सूची में शामिल किया गया था, लेकिन यह प्रस्ताव अभी तक कैबिनेट में नहीं गया है.
मेकन के अधिकारी ने बताया कि मेकन का डाटा बेस इतना मजबूत है कि कंपनी का विनिवेश करना इतना आसान नहीं है. मेकन के पास देश की विभिन्न कंपनियों के अलावा विदेशों से भी कार्यादेश हैं.
साउथ अफ्रीका में यूनाइटेड इंपेक्स कंपनी से, थाइलैंड में जीजे स्टील पब्लिक कंपनी से, असम में पिछले दिनों इंद्रधनुष प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के लिए 111 करोड़ का कार्यादेश, देश के विभिन्न शहर सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, मिर्जापुर, चंदौली, सोनपुर के लिए सिटी गैस वितरण प्रोजेक्ट का कार्यादेश, तमिलनाडु में वाटर डिस्ट्रीब्यूशन प्लांट के लिए कार्यादेश के अलावा एनपीसीआइएल से फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी के लिए, इसरो से ह्यूमेन स्पेस फ्लाइट सेंटर चल्लाकेरा के लिए, आइआरइएल मुंबई से, सिटी गैस त्रिपुरा में, कोलकाता में सिटी गैस पाइप के लिए, झारखंड के जादुगोड़ा में यूरेनियन कॉरपोरेशन की सभी परियोजनाओं सहित देश की कई कंपनियों से कार्यादेश मिला है.
मेकन के पास 6000 करोड़ से अधिक का कार्यादेश
मेकन के पास चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक कुल 4,680 करोड़ रुपये का कार्यादेश विभिन्न कंपनियों से मिला है. मेकन के पास कुल मिला कर 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का कार्यादेश है.
मेकन ने मंत्रालय से चालू वित्तीय वर्ष में 550 करोड़ रुपये के टर्नओवर के एमओयू लक्ष्य पर हस्ताक्षर किया है. मेकन के अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में मेकन एमओयू टारगेट को अवश्य पूरा करेगा. मेकन का नेटवर्थ अभी 300 करोड़ से अधिक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >