सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर राज्य हज कमेटी भंग

रांची : राज्य हज कमेटी को भंग कर दिया गया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के सचिव को आदेश दिया है. उनके आदेश के बाद गुरुवार को इसे भंग कर दिया गया. कल्याण सचिव हिमानी पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पुरानी कमेटी की अधिसूचना को विलोप्त कर दिया […]

रांची : राज्य हज कमेटी को भंग कर दिया गया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के सचिव को आदेश दिया है. उनके आदेश के बाद गुरुवार को इसे भंग कर दिया गया. कल्याण सचिव हिमानी पांडेय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पुरानी कमेटी की अधिसूचना को विलोप्त कर दिया गया है.

जल्द ही नयी कमेटी का गठन हो जायेगा. मालूम हो कि वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष रिजवान खान समेत 14 लोग सदस्य हैं. पूर्ववर्ती सरकार ने इस कमेटी का गठन किया था, जिसे भंग कर दिया गया. वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष रिजवान खान ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई अधिसूचना नहीं मिली है.
प्रोजेक्ट भवन में बैठे सीएम, सचिवों से मिले : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बैठे. दोपहर बाद वह सचिवालय पहुंचे. करीब दो घंटे कार्यालय में बिताया. इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव समेत कई सचिवों के साथ मुलाकात कर आवश्यक निर्देश दिये. जरूरी फाइलों का निपटारा किया.
सीएम कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली जायेंगे. शनिवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. सीएम शुक्रवार को दिन के 4.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. इसके पूर्व वह दिन के 10.30 बजे राजभवन में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे. रात में दिल्ली में ही सीएम ठहरेंगे. अगले दिन 10.20 बजे वह नयी दिल्ली स्थित पीएम आवास में पीएम से मुलाकात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >