रांची : झारखंड एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी की बैठक बुधवार को हुई. बैठक में राज्य भर से प्राप्त 67 अधिवक्ताओं के मेडिकल दावों पर विचार किया गया. सदस्यों की सहमति के बाद 36 अधिवक्ताओं को बीमारी के इलाज में आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया. साथ ही राशि की स्वीकृति भी प्रदान की गयी. कैंसर, किडनी, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित अधिवक्ताओं को अधिकतम 50 हजार देने पर सहमति दी गयी.
बैठक की अध्यक्षता महाधिवक्ता अजीत कुमार ने की. मौके पर राजेश कुमार शुक्ल, राम सुभग सिंह, एके रशीदी अादि उपस्थित थे. बैठक में 11 अधिवक्ताओं के मेडिकल दावे को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास भेजने का निर्णय लिया गया. अन्य अधिवक्ताओं के दावे पर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया. कमेटी ने हजारीबाग के रामावतार लाल व धनबाद के मो रियाजुद्दीन अंसारी को पेंशन देने के प्रस्ताव को स्वीकार किया.
इनके दावे को मिली स्वीकृति
अधिवक्ता जिला राशि
रितेश जायसवाल रांची 50,000
सतीश प्रसाद रांची 50,000
सूर्य प्रकाश रांची 50,000
एम राम खूंटी 20,000
