रांची : विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय परिसर, आरोग्य भवन, बरियातु में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 158वीं जयंती मनायी गयी़
इस अवसर पर विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि विशाल और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पंडित मदन मोहन मालवीय एक महान समाज सुधारक, निर्भीक स्वतंत्र सेनानी, कुशल राजनेता और आडंबर रहित धर्मपरायण व्यक्ति थे, पर इन सबसे ऊपर उनकी दूरदर्शिता थी़ उनका स्पष्ट मत था कि एक खुशहाल उन्नत देश की स्थापना के लिए देश के नौजवानों को श्रेष्ठ उच्च शिक्षा मिलनी चाहिए़
उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने के साथ- साथ भारतीय शिक्षा व संस्कृति के उन्नयन में विशेष योगदान दिया़ उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में बनारस हिंदू िवश्वविद्यालय की स्थापना महामना का इस देश को सबसे बड़ा योगदान है. यह देश उनका योगदान कभी नहीं भूलेगा़ इस अवसर पर विकास भारती के कार्यकर्ता, प्रशिक्षु और विद्यार्थी उपस्थित थे़
