विशेष सत्र में बिना विधायक दल के नेता के जायेगी भाजपा

रांची : हेमंत सोरेन सरकार के पहले विधानसभा सत्र में भाजपा बिना विधायक दल के नेता के जायेगी़ भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठ जनवरी से पहले विधायक दल के नेता का चयन नहीं होगा़ पार्टी आलकमान फिलहाल झारखंड में विधायक दल के नेता व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का मामला नहीं देख […]

रांची : हेमंत सोरेन सरकार के पहले विधानसभा सत्र में भाजपा बिना विधायक दल के नेता के जायेगी़ भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आठ जनवरी से पहले विधायक दल के नेता का चयन नहीं होगा़ पार्टी आलकमान फिलहाल झारखंड में विधायक दल के नेता व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का मामला नहीं देख रहा है़ इन दोनों पदों के चयन में अभी देरी हो सकती है़ ऐसे में छह जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में प्रतिपक्ष का नेता नहीं होगा़

उल्लेखनीय है कि विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक भेजेगा़ इस दिशा में अब तक केंद्रीय नेतृत्व ने कोई पहल नहीं की है़ पार्टी के कई विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क भी किया है़ मिली जानकारी के अनुसार पार्टी किसी आदिवासी चेहरे को विधायक दल का नेता चुन सकती है़ इसमें नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम चल रहा है़ वहीं भाजपा अध्यक्ष की जवाबदेही किसी गैर आदिवासी को दी जा सकती है़
सुनसान रहा सचिवालय, उपस्थिति कम रही
रांची. झारखंड सचिवालय पहली जनवरी को सुनसान रहा. सामान्य दिनों की तुलना में सचिवालय में कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति काफी कम रही. पहली पाली में कर्मियों की उपस्थिति रही. वे दफ्तर पहुंचे, लेकिन दोपहर बाद अधिकतर कर्मी निकल गये.
कर्मचारियों-अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर कर्मियों ने छुट्टी ले रखी थी. यह स्थिति प्रोजेक्ट भवन सचिवालय से लेकर नेपाल हाउस सचिवालय, एफएफपी बिल्डिंग, अभियंत्रण भवन में भी देखी गयी. दफ्तरों में कोई कामकाज भी नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >