बेड़ों में हाथी ने तीन घर तोड़े

रात में गांव में धमके गजराज का उत्पात बेड़ो : हरिहरपुर जामटोली पंचायत के खक्सी टोली गांव में शनिवार की रात एक हाथी ने उत्पात मचाया. तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज खा गया. खेतों में लगी फसलें तहस-नहस कर दी. ग्रामीणों के अनुसार रात लगभग एक बजे पंडरा जंगल से निकलकर एक हाथी बस्ती […]

रात में गांव में धमके गजराज का उत्पात
बेड़ो : हरिहरपुर जामटोली पंचायत के खक्सी टोली गांव में शनिवार की रात एक हाथी ने उत्पात मचाया. तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर अनाज खा गया. खेतों में लगी फसलें तहस-नहस कर दी.
ग्रामीणों के अनुसार रात लगभग एक बजे पंडरा जंगल से निकलकर एक हाथी बस्ती में घुसा. उसने अभिराम कुजूर का घर क्षतिग्रस्त कर दिया. दीवार गिरने से घर में बंधा एक बछड़ा घायल हो गया. इसके बाद हाथी ने हिंदू उरांव के घर की दीवार तोड़ दी. लुइसा उरांइन का घर भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ग्रामीणों के भगाने पर हाथी खेतों की अोर चला गया. गेहूं, सरसों व अन्य फसलों को खाकर व रौंद कर नष्ट कर दिया. गांव में हाथी के घुसने से ग्रामीणों में दहशत है. रविवार की सुबह मुखिया सुनील कच्छप प्रभावितों से मिले. वन विभाग से ग्रामीणों को हाथी से निजात दिलाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >