अनगड़ा : साल के अंतिम रविवार को जोन्हा फॉल में उमड़े पर्यटक

अनगड़ा : साल के अंतिम रविवार को जोन्हा फॉल व सीता फॉल पर्यटकों से गुलजार रहा. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये थे. पर्यटन मित्र भी सक्रिय रहे. पर्यटकों ने हाइ रोप कोर्स पर मस्ती की वहीं बच्चों ने लो रोप कोर्स का आनंद लिया. जेटीडीसी की अोर से पर्यटकों […]

अनगड़ा : साल के अंतिम रविवार को जोन्हा फॉल व सीता फॉल पर्यटकों से गुलजार रहा. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये थे.
पर्यटन मित्र भी सक्रिय रहे. पर्यटकों ने हाइ रोप कोर्स पर मस्ती की वहीं बच्चों ने लो रोप कोर्स का आनंद लिया. जेटीडीसी की अोर से पर्यटकों के लिए लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. इधर, पर्यटकों ने बताया कि जोन्हा फॉल में शाम में प्रकाश की व्यवस्था नहीं रहने से काफी परेशानी हुई. मालूम हो कि यहां का हाइमास्ट लाइट एक साल से खराब है. सभी एलइडी लाइटें भी खराब है. इधर, हुंडरू फॉल में भी लोग पिकनिक मनाने पहुंचे. लकड़ी के सजावटी सामान की खूब बिक्री हुई. भीड़ को देखते हुए यहां पर्यटन मित्रों के अलावा पुलिस जवानों की तैनाती की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >