रांची : अवैध हथियार रखने पर पांच साल की कैद

रांची : एजेसी एसएन मिश्रा की अदालत ने अवैध हथियार रखने के अभियुक्त राजू कुमार गंझू को पांच साल की सजा सुनायी. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है़ जुर्माना नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी़ इसी मामले में अभियुक्त लक्ष्मण गंझू और उमेश कुमार गंझू के खिलाफ वारंट […]

रांची : एजेसी एसएन मिश्रा की अदालत ने अवैध हथियार रखने के अभियुक्त राजू कुमार गंझू को पांच साल की सजा सुनायी. साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है़
जुर्माना नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी़ इसी मामले में अभियुक्त लक्ष्मण गंझू और उमेश कुमार गंझू के खिलाफ वारंट जारी किया गया है. तीनों अभियुक्त वाहन चालक हैं.
एक अप्रैल 2016 को चान्हो थाना के तत्कालीन प्रभारी को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी प्लाइवुड लदे वाहन को अगवा कर टांगर गांव स्थित बिहारी ढाबा के पास रुके हुए हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों ने बताया था कि अपनी जरूरत पूरी करने के लिए अपराध करते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >