बेड़ो : दो बाइक के बीच भिड़ंत दो की मौत व दो घायल

बेड़ो : बेड़ो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव के पुल पर बुधवार को दिन के साढ़े बारह बजे दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गयी. घटना में दोनों बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से प्राथमिक […]

बेड़ो : बेड़ो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर जामटोली गांव के पुल पर बुधवार को दिन के साढ़े बारह बजे दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गयी. घटना में दोनों बाइक चालक की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स भेज दिया गया.
जानकारी के मुताबिक पैशन प्रो बाइक नंबर जेएच 01बीएल 7155 से मनीष नीरज कच्छप (41) पिता जसवा कच्छप निवासी धुर्वा रांची व अर्पण खलखो (18) निवासी बनोहरा रांची डूरु लापुंग जा रहे थे. दोनों मौसेरे भाई थे.
वहीं दूसरी ओर ग्लैमर बाइक नंबर जेएच 01एडी7658 से हलकु मुंडा (36) निवासी रायटोली लापुंग व बिरसा टोप्पो (35) निवासी बिरमकेल लापुंग खरदेवडी नरकोपी जा रहे थे. इसी बीच दोनों आमने-सामने टकरा गये. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जबकि दोनों के हेलमेट भी टूट गये. वहीं जोरदार टक्कर होने से बाइक सवार बिरसा पुल से नीचे खेत में जा गिरा. उस वक्त हरिहरपुर पंचायत के मुखिया सुनील कच्छप वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >