रांची : विद्यानगर के मुड़ला पहाड़ निवासी लाल बाबू साव के पुत्र चंदन कुमार का अपहरण करने वाले उसके किरायेदार विवेक और उसकी पत्नी संगीता ने दस लाख की फिरौती मांगी है़ पुलिस ने किरायेदार का मोबाइल के आधार पर लोकेशन निकाला है़ उनका लोकेशन दिल्ली मिला है़
सुखदेवनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर उन्हें गिरफ्तार करने का आग्रह किया है़ दिल्ली पुलिस को उनका लोकेशन और फोटो उपलब्ध करा दिया गया है़ दोनाें के आधार कार्ड के आधार पर फोन नंबर का पुलिस ने पता लगाया. गौरतलब है कि सात दिसंबर को लाल बाबू साव के घर में किराये के मकान में रहने वाला विवेक व उसकी पत्नी संगीता चंदन को बस स्टैंड पहुंचाने के बहाने ले जाकर फरार हो गये़ मंगलवार को इस संबंध में प्राथमिकी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ विवेक, संगीता का दूसरा पति है़
संगीता मूलरूप से छत्तीसगढ़ की निवासी है़ उसका पहला पति सोषण टोप्पो है़ पहले पति से उसके दो बच्चे है़ं लाल बाबू साव ने बताया कि दोनों ने खुद को मजदूर बता कर उनके एसबेस्टस वाले घर में किराया पर कमरा लिया था़ लालू बाबू साव ऑटो चालक है़ं
