रांची : दूसरे दिन भी ओटी में टपकता रहा पानी, आधा दर्जन ऑपरेशन टले

शाम में मॉड्यूलर ओटी को किया गया संक्रमण मुक्त, आज या कल से शुरू होगी सर्जरी रांची : रिम्स के हड्डी विभाग की मॉड्यूलर ओटी में मंगलवार को दोपहर तक छत से पानी टपकता रहा. सफाई कर्मचारी पानी निकालने में दिनभर लगे रहे. सामान्य ओटी में तीन मरीजों का किसी तरह ऑपरेशन किया गया. करीब […]

शाम में मॉड्यूलर ओटी को किया गया संक्रमण मुक्त, आज या कल से शुरू होगी सर्जरी
रांची : रिम्स के हड्डी विभाग की मॉड्यूलर ओटी में मंगलवार को दोपहर तक छत से पानी टपकता रहा. सफाई कर्मचारी पानी निकालने में दिनभर लगे रहे. सामान्य ओटी में तीन मरीजों का किसी तरह ऑपरेशन किया गया. करीब आधा दर्जन ऑपरेशन को टाल दिया गया. भूखे-प्यासे ऑपरेशन रूम के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद मरीजों काे वार्ड भेज दिया गया. मरीजाें से कहा गया कि अब अगले मंगलवार को सर्जरी की जायेगी.
माड्यूलर अोटी में पानी आने व सफाई होने के बाद मंगलवार की शाम को ओटी का स्ट्रेलाइजेशन (संक्रमण मुक्त) किया गया. ओटी के संक्रमण मुक्त होने की रिपोर्ट आने के बाद बुधवार या गुरुवार से हड्डी के मरीजों की सर्जरी पहले की तरह शुरू हो जायेगी. गौरतलब है कि इएनटी ओटी में निर्माण कार्य होने से सोमवार को ग्राउंड फ्लोर पर स्थित हड्डी विभाग के ओटी में पानी जमा हो गया था. इस कारण सोमवार को मरीजों का ऑपरेशन टाल दिया गया था. मंगलवार को भी ओटी में पानी जमा होने के कारण कई ऑपरेशन टाल दिये गये.
मंगलवार को भी ओटी में पानी जमा था. सफाईकर्मी दिन भर पानी निकालने में लगे रहे. शाम को स्ट्रेलाइजेशन का काम किया गया. इस कारण कई मरीजों का ऑपरेशन टालना पड़ा. उम्मीद है कि बुधवार से ऑपरेशन शुरू हो जायेगा.
डॉ एलबी मांझी, हड्डी विभागाध्यक्ष, रिम्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >