रांची : शाह ने फिर किया गुमराह : कांग्रेस

रांची : चौथे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महागठबंधन का पूर्ण बहुमत प्राप्त होने का दावा किया है. प्रवक्ता आलोक दुबे व लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिला है. इन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित […]

रांची : चौथे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महागठबंधन का पूर्ण बहुमत प्राप्त होने का दावा किया है. प्रवक्ता आलोक दुबे व लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को जनता का समर्थन मिला है. इन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बड़हरवा में यह कह कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की कि चार माह के अंदर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जायेगा. संताल परगना के मतदाता ये कैसे भूल सकते हैं कि उनकी कृषि योग्य भूमि को छीन कर अडानी को दे दिया गया है. साहिबगंज जिला के लोग कैसे भूल पायेंगे कि जिस योजना का शिलान्यास दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ने किया था, उसमें एक ईंट काम भी नहीं हो पाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >