चुटिया निवासी फतेह चंद्र अग्रवाल 85 वर्ष के है़ं लेकिन इस बार भी उनमें वोट देने का उत्साह देखते बन रहा है़ चुनाव को लेकर वह काफी गंभीर है़ं वह कहते है अपनी समझ और देश के विकास के आधार पर ही वोट करेंगे. वैसे उम्मीदवार को वोट करेंगे, जो जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेता हो. लोगों की परेशानियों को अपनी परेशानी समझ कर उसका हल निकाले. लोगों के बीच रहता हो.
ऐसे ही उम्मीदवार को वोट करना चाहिए. लोगों से अपील है कि वोट देने जरूर जाये साथ ही वोट देने से पहले उम्मीदवार को अच्छी तरह से परख लें, ताकि सच्चा व अच्छा उम्मीदवार ही विजयी बने. जीते हुए उम्मीदवार लोगों की परेशानियों व उनकी जरूरत को समझे और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करें. युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी घर से निकले और वोट जरूर दें.
