रांची : पोस्टल बैलेट की पहल को सीइसी ने सराहा

रेडियो जिंगल, चुनाव के लोगो व कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीइसी) सुनील अरोड़ा ने पोस्टल बैलेट से मतदान की पहल की सराहना की. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने पोस्टल बैलेट से मतदान की पूरी प्रक्रिया पर वीडियो तैयार करायी है. इसका लोकार्पण भी श्री अरोड़ा […]

रेडियो जिंगल, चुनाव के लोगो व कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण
रांची : मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीइसी) सुनील अरोड़ा ने पोस्टल बैलेट से मतदान की पहल की सराहना की. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने पोस्टल बैलेट से मतदान की पूरी प्रक्रिया पर वीडियो तैयार करायी है.
इसका लोकार्पण भी श्री अरोड़ा ने होटल बीएनआर चाणक्य में किया. उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए तैयार की गयी रेडियो जिंगल का भी लोकार्पण किया. उन्होंने झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए लोगो व कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया. मौके पर श्री चौबे ने बताया कि पहली बार दिव्यांग व 80 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्ग मतदाताअों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड में सात विधानसभा क्षेत्रों राजमहल, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, बोकारो व धनबाद में पायलट के तौर पर इसे लागू किया जा रहा है. श्री अरोड़ा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान के योग्य दिव्यांग नागरिकों और हमारे बुजुर्गों की सहभागिता को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के लिए यह एक अच्छी पहल है.
मौके पर श्री अरोड़ा के अलावा भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा, निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्र, उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन, उप निर्वाचन आयुक्त चंद्र भूषण कुमार, डीजी (इलेक्शन एक्सपेंडिचर) दिलीप शर्मा, डीजी धीरेंद्र ओझा, एडीजी पीआइबी शेफाली बी शरण, सचिव अरविंद आनंद, स्पेशल एक्सपेंडिचर बी मुरली कुमार के साथ झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे, एडीजी एमएल मीणा, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी केएन झा, शैलेश कुमार चौरसिया, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, एसपी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >