रांची : जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेन व बस छूटी

दो घंटे जाम रहा सुजाता चौक से राजेंद्र चौक व एजी मोड़ से कडरू ओवरब्रिज रांची : सुजाता चौक से राजेंद्र चौक व एजी मोड़ से कडरू ओवरब्रिज मंगलवार को तीन बजे से पांच बजे तक जाम रहा. जाम में दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया फंसे रहे. कई स्कूल बसें भी जाम में […]

दो घंटे जाम रहा सुजाता चौक से राजेंद्र चौक व एजी मोड़ से कडरू ओवरब्रिज
रांची : सुजाता चौक से राजेंद्र चौक व एजी मोड़ से कडरू ओवरब्रिज मंगलवार को तीन बजे से पांच बजे तक जाम रहा. जाम में दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया फंसे रहे. कई स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं.
जाम के कारण कई यात्रियों की ट्रेन और बस छूट गयी. इस कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा़ इस दौरान सड़कों पर वाहन सरक रहे थे. आधा किलाेमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को एक घंटे का समय लगा़ जाम हटाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी जीत वाहन उरांव ने बताया कि ऑफिस, स्कूल व कॉलेज के वाहनों के एक साथ रोड पर उतर आने के कारण जाम लगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >