रांची में बाइक पर पाकिस्तान का झंडा लगा कर चल रहा युवक पकड़ाया, पीआर बांड पर छोड़ा गया

रांची : रातू स्थित न्यू मार्केट के समीप बाइक पर पाकिस्तान का झंडा लगा कर चलने की जानकारी मिलने पर सुखदेवनगर पुलिस ने युवक अनवर अली को पकड़ लिया़ कोकदोरो निवासी युवक को सुखदेवनगर थाना लाया गया उसने बताया कि यह धार्मिक झंडा है, तो उसे पीअार बांड पर छोड़ दिया गया़ साथ ही उसने […]

रांची : रातू स्थित न्यू मार्केट के समीप बाइक पर पाकिस्तान का झंडा लगा कर चलने की जानकारी मिलने पर सुखदेवनगर पुलिस ने युवक अनवर अली को पकड़ लिया़ कोकदोरो निवासी युवक को सुखदेवनगर थाना लाया गया
उसने बताया कि यह धार्मिक झंडा है, तो उसे पीअार बांड पर छोड़ दिया गया़ साथ ही उसने बाइक से झंडा हटा दिया़ इससे पहले पाकिस्तान का झंडा लगा कर चल रहे युवक को पकड़े जाने की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी तब उसने बताया था कि वह रिसालदार बाबा के दरगाह पर गया था. यह पाकिस्तान का नहीं मुस्लिम समाज का धार्मिक झंडा है, जिसमें चांद-तारा बना होता है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >