रांची : पीएम आवास योजना के तहत 53,073 आवासों का काम पेंडिंग

रांची : राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अभी भी बड़ी संख्या में आवासों का काम पूरा नहीं हुआ है. विभाग ने इसे विलंब से चल रही योजना माना है. वर्ष 2016-17 की भी 15,363 आवासों का काम लटका हुआ है. सारे जिलों के आवासों का आकलन करने पर स्पष्ट हुआ कि 53,073 […]

रांची : राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अभी भी बड़ी संख्या में आवासों का काम पूरा नहीं हुआ है. विभाग ने इसे विलंब से चल रही योजना माना है. वर्ष 2016-17 की भी 15,363 आवासों का काम लटका हुआ है.
सारे जिलों के आवासों का आकलन करने पर स्पष्ट हुआ कि 53,073 आवासों का काम पेंडिंग है. इसमें वर्ष 2017-18 व 2018-19 की भी योजनाएं शामिल हैं. यह पाया गया कि सर्वाधिक आवास 9062 पाकुड़ में पेंडिंग हैं. यहां के छह ब्लॉक को मिला कर इतने आवास पेंडिंग हैं. वहीं सबसे कम रामगढ़ में 212 आवास पेंडिंग हैं. यहां पांच प्रखंडों का आंकड़ा है. रांची जिला के 18 प्रखंडों को मिला कर 2106 आवास पेंडिंग हैं.
यह माना जा रहा है कि इनमें से ऐसे आवास हैं, जिनका काम तो हो गया है, लेकिन उसे पूर्ण अावासों में सूचीबद्ध करते रिपोर्ट अपलोड नहीं की गयी है. ग्रामीण विकास विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. साथ ही सारे उप विकास आयुक्तों को लिखा है कि तत्काल इसे पूर्ण कराने की दिशा में कम करें. यानी लंबित आवासों की संख्या शून्य कर लें. इसकी संख्या 31 जनवरी 2020 तक शून्य करने को कहा गया है. विभाग ने लक्ष्य तय करते हुए यह काम करने को कहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >