स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, रांची में पुलिस की शह पर चल रहा जुआ

रांची : राजधानी में पुलिस की मिलीभगत से जुआ खेला जा रहा है. इसका खुलासा स्पेशल ब्रांच द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट से हुआ है. कोतवाली थाना के टाइगर मोबाइल (नंबर 22) में प्रतिनियुक्त रांची जिला बल के आरक्षी कयूम अंसारी एवं संतोष ओझा का नाम रिपोर्ट में आया है. स्पेशल ब्रांच ने एसएसपी को […]

रांची : राजधानी में पुलिस की मिलीभगत से जुआ खेला जा रहा है. इसका खुलासा स्पेशल ब्रांच द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट से हुआ है. कोतवाली थाना के टाइगर मोबाइल (नंबर 22) में प्रतिनियुक्त रांची जिला बल के आरक्षी कयूम अंसारी एवं संतोष ओझा का नाम रिपोर्ट में आया है. स्पेशल ब्रांच ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कदम उठाने को कहा है.
रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरी यादव चौक, बस स्टैंड के पास प्रतिदिन सुबह आठ बजे से तिनतसिया जुआ खेलाया जा रहा है.
इसका संचालन अखिलेश कुमार गिरोह कर रहा है. रिपोर्ट में उल्लेख है कि बस स्टैंड से यात्रा करनेवाले यात्रियों को बहला-फुसला कर तथा दोगुना पैसे देने की बात कह कर तिनतसिया खेल में पैसा लगवाया जाता है. इसके जरिये पैसे की लूट हो रही है. जुआ खेलानेवाले यात्रियों के पैसे ठग लिये जाते हैं. मिसिर गोंदा स्थित कोचा पहाड़ पर राजकीय प्राथमिक मध्य विद्यालय परिसर में लालदेव महतो द्वारा जुआ खेलाया जाता है.
यह खेल शाम 6:30 बजे से शुरू होता है, जो रात भर चलता है. इसमें 150 से ज्यादा लोग शामिल होते हैं. इतनी अधिक संख्या में जुआ खेलने के क्रम में हार-जीत होने पर विवाद और मारपीट होने की आशंका भी बनी रहती है. इसलिए मामले में जांच कर कार्रवाई की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >