रांची : केंद्रीय जनसंघर्ष समिति ने खड़ा किया प्रत्याशी

रांची : केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला ने विस चुनाव में गुमला विधानसभा क्षेत्र से प्लासिदियुस टोप्पो को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है़ केंद्रीय सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने कहा कि इस चुनाव में समिति नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज, टूडरमा डैम, पलामू व्याघ्र परियोजना और वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर से होने वाले विस्थापन से प्रभावित क्षेत्रों […]

रांची : केंद्रीय जनसंघर्ष समिति, लातेहार-गुमला ने विस चुनाव में गुमला विधानसभा क्षेत्र से प्लासिदियुस टोप्पो को प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया है़
केंद्रीय सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर ने कहा कि इस चुनाव में समिति नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज, टूडरमा डैम, पलामू व्याघ्र परियोजना और वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर से होने वाले विस्थापन से प्रभावित क्षेत्रों के तीन विधानसभा क्षेत्र गुमला, बिशुनपुर व मनिका से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. प्लासिदियुस टोप्पो को स्थानीय जागरूक मंच, गुमला ने भी समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय जनसंघर्ष समिति अन्य समाजिक संगठनों से समर्थन की मांग करती है और विपक्षी राजनीति दलों से आग्रह करती है जन आंदोलन का समर्थन करते हुए इन तीन विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रत्याशी खड़ा न करे़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >