रांची : झारखंड विकास मोर्चा के डिबडीह स्थित केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को कई दलों के नेताअों ने मोर्चा का दामन थामा. मोर्चा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष वे लोग उनकी पार्टी में शामिल हुए.
यहां मेगा मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इसमें रांची जिले से कमलेश राम, चतरा के राजद नेता अशोक गहलोत, हजारीबाग के समाजसेवी किशोरी राणा, धनबाद के आजसू नेता सुभाष राय व तृणमूल कांग्रेस के बंपी चक्रवर्ती आदि अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. श्री मरांडी ने उनका पार्टी में जुड़ने के लिए स्वागत किया.
