रांची : जेपीएससी का पुतला फूंका

रांची : राजधानी के सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण नहीं लागू करने के खिलाफ अलबर्ट एक्का चौक पर पुतला फूंका़ साथ ही जेपीएससी द्वारा घोषित साक्षात्कार तिथि पर रोक लगाने और आरक्षण का अनुपालन करते हुए 15 गुना रिजल्ट जारी करने, जेपीएससी को अविलंब भंग करने व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ […]

रांची : राजधानी के सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण नहीं लागू करने के खिलाफ अलबर्ट एक्का चौक पर पुतला फूंका़ साथ ही जेपीएससी द्वारा घोषित साक्षात्कार तिथि पर रोक लगाने और आरक्षण का अनुपालन करते हुए 15 गुना रिजल्ट जारी करने, जेपीएससी को अविलंब भंग करने व परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग भी की़ विरोध प्रदर्शन में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के संजय कुजूर, सोनू खलखो, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, संदीप तिर्की, संजय लोहरा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की जिला अध्यक्ष कुंदरसी मुंडा, सुनीता मुंडा, स्मित तिर्की, राहुल तिर्की, अमरनाथ लकड़ा, कृष्णा लकड़ा, अरुण नागेसिया, सावन लिंडा, आदिवासी छात्र संघ के संजय महली, अमनदीप मुंडा, दीपराज बेदिया, छोटी बाला सांगा, पंकज भगत, झारखंड विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकरनाग, अनूप नेलसन खलखो, आकाश तिर्की, अजय टोप्पो व अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >