रांची : छठ घाटों पर तैनात रहेंगे एनडीआरएफ के गोताखोर

रांची : छठ के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से रांची में एनडीआरएफ की दो टीम (अफसर सहित 90 जवान) छठ घाटों पर तैनात रहेगी. एक टीम में अफसर सहित 45 जवान शामिल होंगे़ इस संबंध में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट हरिचरण प्रसाद ने बताया कि दोनों टीम में कुल चार गोताखोर शामिल है़ं हटिया […]

रांची : छठ के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से रांची में एनडीआरएफ की दो टीम (अफसर सहित 90 जवान) छठ घाटों पर तैनात रहेगी. एक टीम में अफसर सहित 45 जवान शामिल होंगे़ इस संबंध में एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट हरिचरण प्रसाद ने बताया कि दोनों टीम में कुल चार गोताखोर शामिल है़ं
हटिया डैम, कांके डैम, बड़ा तालाब व चडरी तालाब में एक-एक गोताखोर को तैनात किया जायेगा. दोनों टीमों के पास आठ बोट है़ं धुर्वा डैम में तीन, कांके डैम व बड़ा तालाब में दो-दो तथा चडरी तालाब में एक बोट को तैनात किया जायेगा़ बोट में जवान लाइफ जैकेट के साथ रहेंगे़ डैम व तालाब में खतरे का निशान लगा कर बैरिकेडिंग की जायेगी़ बोट में तैनात जवान खतरे के निशान से आगे बढ़ने से लोगों को रोकेंगे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >