कांके : आइटीबीपी का स्थापना दिवस मना

कांके : भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सुकुरहुटू स्थित 40वीं वाहिनी मुख्यालय कैंप में 58वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर तिरंगा फहरा कर सलामी दी गयी. मौके पर कमांडेंट रविंदर कुमार ने कहा कि आइटीबीपी के पदाधिकारी और जवान भारत सरकार द्वारा सौंपे गये कार्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करें. आइटीबीपी […]

कांके : भारत तिब्बत सीमा पुलिस के सुकुरहुटू स्थित 40वीं वाहिनी मुख्यालय कैंप में 58वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर तिरंगा फहरा कर सलामी दी गयी. मौके पर कमांडेंट रविंदर कुमार ने कहा कि आइटीबीपी के पदाधिकारी और जवान भारत सरकार द्वारा सौंपे गये कार्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करें. आइटीबीपी देश के कोने-कोने में कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा है.
इस अवसर पर जवानों और उनके परिवारों के लिए खेलकूद सहित मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें म्यूजिकल चेयर, रस्सी खींचने, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिता शामिल थी. विजयी प्रतिभागियों को कमांडेंट ने पुरस्कृत किया. इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट विपुल कुमार वत्स, गीतम सिंह, डॉ गौरव पांडेय उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >