नामकुम : युवकों ने सहयोग कर कराया नाबालिग का अंतिम संस्कार

बेटी के अंतिम संस्कार के लिए मां के पास नहीं थे पैसे नामकुम : चुटिया के द्वारिकापुरी रोड नंबर चार की रहनेवाली अंजना गुप्ता की मंझली बेटी सजनी की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी. किसी तरह परिजन उसका शव लेकर केतारी बगान स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे. लेकिन हाथ में फूटी कौड़ी […]

बेटी के अंतिम संस्कार के लिए मां के पास नहीं थे पैसे
नामकुम : चुटिया के द्वारिकापुरी रोड नंबर चार की रहनेवाली अंजना गुप्ता की मंझली बेटी सजनी की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गयी.
किसी तरह परिजन उसका शव लेकर केतारी बगान स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचे. लेकिन हाथ में फूटी कौड़ी नहीं होने के कारण श्मशान घाट पर बैठे रहे. सारा पैसा उसके इलाज में समाप्त हो गया था. यह देख घाट के समीप दोस्तों के साथ बैठे विश्वकर्मा कुमार की नजर उन पर पड़ी. उसने पास जाकर उनसे पूरी जानकारी ली.
साथी ही अपने दोस्त अजीत सिंह, अमर सिंह, रमेश शर्मा, रोहित कुमार, सिकंदर राम, राहुल राणा, बीरू राम, तरुण, अरुण को भी मामले की जानकारी दी. सभी ने मिलकर तीन हजार रुपये इकट्टा किया व अंतिम संस्कार में जरूरत के सामान की व्यवस्था की. जिसके बाद नाबालिग का अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि उसकी छोटी बहन अाकांक्षा ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >