रांची :आइएएस को निंदन की सजा की अनुशंसा

रांची : राज्य सरकार ने आइएएस अफसर अरवा राजकमल को निंदन की सजा देने की अनुशंसा भारत सरकार से की है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने अनुशंसा के साथ पत्र भारत सरकार के कार्मिक विभाग को भेज दिया है. श्री राजकमल पर आरोप था कि जब वह बोकारो में उपायुक्त थे, तो बिना सक्षम प्राधिकार […]

रांची : राज्य सरकार ने आइएएस अफसर अरवा राजकमल को निंदन की सजा देने की अनुशंसा भारत सरकार से की है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने अनुशंसा के साथ पत्र भारत सरकार के कार्मिक विभाग को भेज दिया है. श्री राजकमल पर आरोप था कि जब वह बोकारो में उपायुक्त थे, तो बिना सक्षम प्राधिकार से छुट्टी स्वीकृत कराये ड्यूटी से अनुपस्थित थे. विभागीय कार्यवाही के दौरान आइएएस अफसर इंदुशेखर चतुर्वेदी ने आरोप को सही पाया था. इसके बाद उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गयी. फिलहाल वह चाईबासा के उपायुक्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >