रांची : नहीं हुई वार्ता, हड़ताल जारी

रांची : राजस्वकर्मियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी रही. रविवार को भी राजस्व उप निरीक्षकों ने हड़ताल की स्थिति की समीक्षा की. साथ ही सारे जिलाध्यक्षों से बात कर उन्हें हड़ताल को और तेज करने को कहा गया. वहीं हड़ताल के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के आयोजन का भी आग्रह किया गया. झारखंड राज्य राजस्व […]

रांची : राजस्वकर्मियों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी रही. रविवार को भी राजस्व उप निरीक्षकों ने हड़ताल की स्थिति की समीक्षा की. साथ ही सारे जिलाध्यक्षों से बात कर उन्हें हड़ताल को और तेज करने को कहा गया. वहीं हड़ताल के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों के आयोजन का भी आग्रह किया गया. झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ महामंत्री दुर्गेश मुंडा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, हड़ताल जारी रहेगी.

इधर राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के किसी भी अधिकारी ने राजस्वकर्मियों से बातचीत भी नहीं की है. कहा जा रहा है कि मांगें पूरी करने लायक नहीं हैं. विभागीय स्तर पर इनकी कोई मांग लंबित भी नहीं है. जो मांगें हैं, वह उनके स्तर पर पूरी नहीं की जा सकती हैं. इधर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जानबूझ कर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >