बुढ़मू : बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बुढ़मू : गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के चापाटोली निवासी संदीप साहू (27) की मौत हो गयी. वहीं बचरा निवासी विक्की कुमार (17) व सूरज कुमार (20) घायल हो गये. जानकारी के अनुसार संदीप बाइक से चापाटोली से बुढ़मू जा रहा था. वहीं विक्की व सूरज बाइक (जेएच01एवाइ-5523) से बचरा से […]

बुढ़मू : गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के चापाटोली निवासी संदीप साहू (27) की मौत हो गयी. वहीं बचरा निवासी विक्की कुमार (17) व सूरज कुमार (20) घायल हो गये. जानकारी के अनुसार संदीप बाइक से चापाटोली से बुढ़मू जा रहा था. वहीं विक्की व सूरज बाइक (जेएच01एवाइ-5523) से बचरा से रांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चापाटोली में एक कुत्ता को बचाने के क्रम में दोनों बाइक में भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना में घायल संदीप की मौत रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >